Move to Jagran APP

त्वचा का नुकसान करते हैं रासायनिक रंग

उरई, जागरण संवाददाता : होली पर बाजार में बिक रहे रासायनिक रंग त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं। आंख

By Edited By: Published: Wed, 04 Mar 2015 05:39 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2015 04:44 AM (IST)

उरई, जागरण संवाददाता : होली पर बाजार में बिक रहे रासायनिक रंग त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं। आंख में रंग चला जाये तो रोशनी भी जा सकती है। रंगों का प्रयोग सावधानी से करें, नहीं तो दिक्कत हो सकती है।

loksabha election banner

होली रंगों का त्योहार है। इस पर्व पर लोग एक दूसरे के गले मिलकर अबीर, गुलाल और रंग से होली खेलते हैं। वर्तमान में बाजार में रासायनिक रंगों की भरमार है। यह रासायनिक रंग त्वचा के लिए बेहद घातक हो सकते हैं। आंखों के लिए भी रासायनिक रंग खतरनाक हैं। त्योहार पर हर्बल और अच्छे रंगों का प्रयोग ही करना चाहिए। बाजार में बिकने वाले रासायनिक रंग कानपुर और दिल्ली से विक्रेता खरीद कर बेचते हैं। सस्ते होने की वजह से लोग इन रंगों को खरीदते हैं, लेकिन यह रंग काफी नुकसान देह साबित होते हैं। इन रंगों में घातक रसायन तो मिला ही होता है, बालू और मिंट्टी भी मिला दी जाती है।

चिकित्सक डा. अनिल गुप्ता का कहना है कि रासायनिक रंगों से त्वचा पर जलन होने लगती है। लाल चकत्ते पड़ जाते हैं। त्वचा में बुरी तरह से खुजली होती है। इन रंगों से चर्म हो सकता है। आंखों में रासायन युक्त रंग चला जाये तो रोशनी जाने का खतरा रहता है। उन्होंने बताया कि होली में ब्रांडेड रंग प्रयोग करें। गुलाल, अबीर की होली खेलें, रंगों से परहेज करें। घटिया रंग बिल्कुल प्रयोग न करें।

बरतें सावधानी

चिकित्सक डा. गुप्ता ने कहा कि होली खेलना है तो सावधानी भी बरतनी पड़ेगी। रंग खेलने के पहले हाथ, पैर, मुंह में तेल या कोई क्रीम लगा लें। अगर रंग शरीर में लग भी जाता है तो तेल और क्रीम के चलते उसका प्रभाव कम हो जाता है। प्रयास यह करें कि रंग लगने के बाद चेहरे को तुरंत साफ करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.