सुख, शांति भी प्रदान करतीं मां लक्ष्मी
उरई, जागरण संवाददाता : मां लक्ष्मी प्रत्येक व्यक्ति के संपूर्ण जीवन की आराध्या हैं। महालक्ष्मी मा
उरई, जागरण संवाददाता :
मां लक्ष्मी प्रत्येक व्यक्ति के संपूर्ण जीवन की आराध्या हैं। महालक्ष्मी मात्र धन ही प्रदान नहीं करतीं बल्कि वह यौवन-रूप, पद-प्रतिष्ठा, यश-कीर्ति और सुख-शांति भी प्रदान करती हैं।
यह बात ज्योतिषाचार्य प्रमोद गौरव ने कही। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य, वैभव और लक्ष्मी आगमन का पर्व है। उन्होंने बताया कि इस बार 23 अक्टूबर को दीपावली का शुभ समय सायं 5:40 से 7:10 बजे तक अत्यंत लाभप्रद माना गया है इसमें मेष लग्न का संयोग और प्रदोष वेला का भी संयोग अत्यंत शुभप्रद है। उन्होंने बताया कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों, कारखानों आदि में पूजन के लिए धनु लग्न को शुभ माना जाता है। इस बार धनु लग्न प्रात: 10:37 बजे से 12:41 तक है। इसी में चर व लाभ के चौघड़ियों का संयोग भी बन रहा है। इस कारण यह समय अत्यंत सिद्धि प्रदायक है।