भ्रष्टाचार के खिलाफ विकलांग ने शुरू की भूख हड़ताल
उरई, जागरण संवाददाता : प्रधान द्वारा किए गए भ्रष्टाचार तथा प्रधान समर्थकों द्वारा की गई मारपीट को ले
उरई, जागरण संवाददाता : प्रधान द्वारा किए गए भ्रष्टाचार तथा प्रधान समर्थकों द्वारा की गई मारपीट को लेकर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भगवानदास अहिरवार ने कलेक्ट्रेट परिसर में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। भगवानदास का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक वह भूख हड़ताल जारी रखेंगे।
उन्होंने बताया कि महिला प्रधान होने की वजह से उनके पति ही सारा कामकाज देखते हैं। उन्होंने सचिव के साथ मिलकर ग्राम निधि, मनरेगा में भ्रष्टाचार के साथ ही कागजों में शौचालय निर्मित दिखाकर धन हड़प लिया गया। इस पर उन्होंने आरटीआई से सूचना मांगी। इससे प्रधान के पति नाराज हो गए। उनके समर्थकों ने उनकी मारपीट की। किसी तरह बचकर वह यहां तक आ पाए। उन्होंने मांग की कि प्रधान के भ्रष्टाचार की जांच करवाकर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर अजूबर सिद्दीकी, प्रान सिंह अहिरवार और भूपेंद्र मौजूद रहे।