कुएं में गिरी गाय को निकाला
By Edited By: Published: Fri, 19 Sep 2014 07:13 PM (IST)Updated: Fri, 19 Sep 2014 07:13 PM (IST)
कोटरा, संवाद सूत्र : नगर में बस स्टैंड के पास बने कुएं में लड़ते समय एक गाय गहरे कुएं में जा गिरी। उसे निकालने के लिए गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने जेसीबी का सहारा लिया और बाद में गाय को कुएं से जिंदा निकाल लिया।
नगर के बस स्टैंड के पास शुक्रवार की सुबह बने एक जहरीले दलदली कुएं के बाहर दो गायें लड़ते समय एक गाय उसमें गिर गयी। नगर पंचायत की जेसीबी से पुलिस प्रशासन के एसआई संजीव कुमार व गोरक्षक दल के सदस्यों हिम्मत, मोहित तिवारी, अनूप सोनी, मनीष, जीतू ठाकुर, राघवेंद्र सिंह यादव, वीरेश नायक सहित कई लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे जिंदा बाहर निकाल लिया। विगत दो दिन पहले उसी कुएं में एक कुत्ता भी गिर गया था जिसको भी जिंदा बाहर निकाला गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें