मोराई छठ पर सिराए गए मौर
By Edited By: Published: Sun, 31 Aug 2014 07:50 PM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2014 07:50 PM (IST)
कोंच, संवाद सहयोगी : नगर का ऐतिहासिक सागर तालाब पर रविवार को मेला जैसा आयोजन रहा। महिलाएं मोराई छठ पर पानी में मौर को सिराते हुए गीत गा रही थीं।
विवाह के पश्चात भादों माह की मोराई छठ पर मौर सिराने के लिए रविवार को काफी संख्या में महिलाएं सागर तालाब पर पहुंची। सर पर कलश रखकर पहुंची महिलाओं ने मोराई छठ पर पानी में मौर को सिराया तथा विवाहित जोड़े की मंगल कामना के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मालूम हो कि विवाह के दौरान जो मौर लड़का लड़की माथे पर रखकर विवाह के बंधन में बंधते हैं उस मौर को भादों मास की छठ को तालाब में विधि विधान से सिराया जाता है। बुंदेलखंड में इस पर एक कहावत भी मशहूर है- गर्ज परे कुछ ओर है गर्ज सटे कछु ओर और तुलसी भावरन के परे तला सिराई मोर। इस दौरान मौके पर सुरक्षा बल भी मौजूद रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें