Move to Jagran APP

सच्चे मन से करें जनसेवा: गौतम

हाथरस: जेएफपी गौतम गुप्ता ने कहा कि हमें सच्चे मन से पीड़ित की सेवा करनी चाहिए। पीड़ित की सेवा ही ईश्व

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Feb 2017 12:02 AM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2017 12:02 AM (IST)
सच्चे मन से करें जनसेवा: गौतम
सच्चे मन से करें जनसेवा: गौतम

हाथरस: जेएफपी गौतम गुप्ता ने कहा कि हमें सच्चे मन से पीड़ित की सेवा करनी चाहिए। पीड़ित की सेवा ही ईश्वर की सेवा मानी गई है। इस दौरान नए साल के लिए भी रणनीति तय की गई।

loksabha election banner

श्री गुप्ता मंगलवार को राजरानी मेहरा गेस्ट हाउस में आयोजित जेसीआइ के अधिष्ठापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीडि़त की सेवा को ईश्वर की सेवा के समान माना गया है। इससे पूर्व पीपीपी विवेक गर्ग व जेएफपी अंशुल अग्रवाल ने सामाजिक जागरूकता पर जोर दिया। अधिष्ठापन अधिकारी जेसी मनीष सेठिया ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। नव निर्वाचित अध्यक्ष सुमित बसंल व कार्यकारिणी सदस्यों जेसी मदन मोहन अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, मधुप गर्ग, पायल बसंल, रश्मि गर्ग, नुपुर शर्मा, यश शर्मा ने शपथ ग्रहण की। साथ ही जन सेवा पर जोर दिया। निवर्तमान अध्यक्ष सुनील बंसल ने नव निर्वाचित अध्यक्ष सुमित बंसल को कालर सौंपा। साथ ही कहा कि जनसेवा के लिए हमेशा संगठन तैयार रहा है और आगे भी तैयार रहेगा। इस दौरान नए जेसीआइ महिला रेनबो का गठन किया गया और सभी महिला पदाधिकारियों को भी शपथ ग्रहण कराई गई। इस दौरान अध्यक्ष शिल्पी गर्ग, सचिव दीप्ति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कोमल माहेश्वरी द्वारा शपथ ग्रहण की गई। अंत में सचिव यज्ञ गर्ग ने सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान जेसीआइ की बालिकाओं द्वारा भी नाटक प्रस्तुत करते हुए लड़कियों के संरक्षण पर जोर दिया। अंत में सभी का आभार प्रकट रूपेश गर्ग ने किया। वहीं, संचालन गिरधर गोपाल ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.