Move to Jagran APP

योजनाओं के प्रचार-प्रसार में जुटें कार्यकर्ता: हेमेंद्र

हाथरस : सासनी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कोतवाली चौराहा स्थिति श्र

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jun 2017 12:28 AM (IST)Updated: Tue, 27 Jun 2017 12:28 AM (IST)
योजनाओं के प्रचार-प्रसार में जुटें कार्यकर्ता: हेमेंद्र
योजनाओं के प्रचार-प्रसार में जुटें कार्यकर्ता: हेमेंद्र

हाथरस : सासनी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कोतवाली चौराहा स्थिति श्री राधेश्याम स्वर्णकार सरस्वती शिशु मंदिर पर जन कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभांवित लोगों को सम्मानित किया।

loksabha election banner

इस मौके पर भाजपा जिला प्रभारी हेमेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पं दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने के लिये दिनरात एक कर रहे हैं। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित जनधन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना जैसी अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कहा कि कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं का प्रचार-प्रसार आम जन तक करने की अपील की। विशिष्ठ अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर ¨सह परमार ने कहा कि जनहित में केंद्र सरकार की 72 योजनाएं चल रही हैं। संचालन विक्रम ¨सह जादौन ने किया। कार्यक्रम को अविनाश तिवारी, सतेंद्र ¨सह, रूपेश उपाध्याय, रामपाल ¨सह दिवाकर, गौरव आर्य, राजकुमार शर्मा, प्रदीप गुप्ता, भूपेंद्र शर्मा, कोमल ¨सह, रूप किशोर, दुर्गेश सेंगर, हरीशंकर वाष्र्णेय, अंशुल शर्मा, ध्रुव शर्मा, आदेश पाठक, भगवती प्रसाद कुशवाह, दीपक शर्मा, उदयभान, छीतरमल आदि ने संबोधित किया। अंत में मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।

इंसेट:

आज कई मंडलों में होंगे जनकल्याण सम्मेलन

हाथरस : हाथरस नगर इकाई द्वारा नवगृह गेस्ट हाउस में जन कल्याण सम्मेलन का आयोजन दोपहर 2 बजे से किया जाएगा। मुरसान नगर में रामलीला मैदान में दो बजे से सम्मेलन होगा। तीन बजे से रसिया दंगल व पांच बजे लाभार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। लहरा मंडल का सम्मेलन सायं 4 बजे से जवाहर इंटर कॉलेज मीतई में होगा। इसमें जिला प्रभारी हेमेंद्र शर्मा भाग लेंगे। मंडल अध्यक्ष सुमित शर्मा ने लाभार्थियों के साथ बूथ अध्यक्षों से पहुंचने की अपील की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.