स्कूलों में सुकमा के शहीदों को श्रद्धांजलि
हाथरस : छतीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को यूनियन पब्लिक स्कूल के संचालक मंडल ए
हाथरस : छतीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को यूनियन पब्लिक स्कूल के संचालक मंडल एवं शिक्षिकाओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। दून पब्लिक स्कूल के छात्र की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की। विद्यालय के डायरेक्टर एनपी ¨सह ने कहा कि सैनिक देश की रक्षा के लिए समर्पित रहते हैं। सरकार को नक्सली हमले का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए, ताकि घटना की पुनरावृत्ति न हो। डॉ. विकास ¨सह, कुशलपाल ¨सह, आकाश ¨सह, स्कूल के छात्र- छात्राएं व शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।
नहीं मनाएंगे जन्मोत्सव
हाथरस : सुकमा में शहीद सीआरपीएफ के जवानों की याद में इस बार अखिल ब्राह्मण सेवा मंडल अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव नहीं मनाएगा। सेवा मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने बताया कि देश में 26 जवानों की मृत्यु से दुख: का माहौल है, हम भी जवानों के परिवार के साथ हैं।