कार की खातिर महिला को जिंदा जलाया, मौत
संवाद सूत्र, हाथरस : मुरसान में दहेज में कार व रुपये की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को जला दिया
संवाद सूत्र, हाथरस : मुरसान में दहेज में कार व रुपये की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को जला दिया गया। उपचार के दौरान शुक्रवार को दिल्ली में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति, सास, ननद के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
कोतवाली मुरसान में तहरीर देते हुए पंकज कुमार पुत्र चन्द्रभान गोयल निवासी बेसवां कोतवाली इगलास ने कहा है कि बहन राखी की शादी ¨हदू रीति रिवाज से 9 मार्च 2015 को अंकित अग्रवाल निवासी रामलीला मैदान के साथ हुई थी। पिता ने सामर्थ्यनुसार दहेज भी दिया था लेकिन ससुरालीजन उससे नाखुश थे। पति अंकित, सास अंता, ननद मेघा व ननदोई विशाल द्वारा चार पहिया गाड़ी व रुपया की मांग को लेकर प्रताड़ना शुरू कर दी गई। मारपीट की जाने लगी। पुत्री के जन्म के बाद से यह उत्पीड़न और बढ़ गया। उसकी बहन को अपशब्द कहे जाने लगे। इस उत्पीड़न की जानकारी राखी ने अपनी मां व बहन को दी तो वह उसके चाचा उसे ले आए, बाद में सुलहनामा हो जाने पर उसे ससुराल वाले ले गए। उसे 19 मार्च की रात को उसे जला दिया गया। जली अवस्था में मथुरा फिर दिल्ली ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर जलाकर मार दिए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है, साथ ही मकान पर भी ताला डाल दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।
--