राजेश राज जीवन को पूरी ताकत से लड़ाएंगे चुनाव
हाथरस : शहर के सपाई सोमवार को कांग्रेसियों के साथ मिलकर हाथरस से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए रणनीति ब
हाथरस : शहर के सपाई सोमवार को कांग्रेसियों के साथ मिलकर हाथरस से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए रणनीति बनाते दिखे। दोनों ही दलों के पदाधिकारियों ने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन को मुकाम पर पहुंचाना ही अब उनका लक्ष्य है। दोनों ही पार्टी मिलकर शहर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेश राज जीवन को पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ाएंगी।
सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्यौराज जीवन, सपा नगराध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा बंटी भैया व कांग्रेस जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित ने किशोर टाकीज चौराहे पर जीवन भवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा-कांग्रेस के गठबंधन में शहर सीट कांग्रेस के खाते में गई है और कांग्रेस ने राजेश राज जीवन को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसलिए अब यहां के कांग्रेसी व सपाई मिलकर राजेश राज की विजय सुश्चित करेंगे। सपा नगराध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि राजेश राज अब कांग्रेस के ही नहीं, सपा के भी प्रत्याशी हैं। इसलिए उन्हें चुनाव लड़ाने में सपा पूरी ताकत लगाएगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित ने कहा कि राजेश राज जीवन पिछली बार भी यहां कांग्रेस से चुनाव लड़े थे और तीस हजार से ज्यादा वोट पाए थे। अब सपा का भी साथ मिलने से उनकी जीत का मार्ग प्रशस्त होगा। श्यौराज जीवन ने कहा कि उन्होंने हाथरस में खूब जनसेवा की है।
इस मौके पर कांग्रेस शहराध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, डा. मुकेश चंद्रा, डॉ.राधेश्याम रजक, अशोक गुप्ता, शंशाक पचौरी, सुनील गौड़, कुल्ली पहलवान, रमेश चौहान, सजीव आंधीवाल, जगन शर्मा, शंशाक पचौरी एडवोकेट आदि मौजूद थे।