Move to Jagran APP

बिसावर को नहीं मिला नगर पंचायत का दर्जा

- हाथरस : सादाबाद विधानसभा चुनाव के शोरगुल में बिसावर से एक बार फिर नगर पंचायत के दर्जे की मांग मुखर

By Edited By: Published: Mon, 23 Jan 2017 12:29 AM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2017 12:29 AM (IST)
बिसावर को नहीं मिला नगर पंचायत का दर्जा

- हाथरस : सादाबाद विधानसभा चुनाव के शोरगुल में बिसावर से एक बार फिर नगर पंचायत के दर्जे की मांग मुखर होने लगी है। लोग चाहते हैं कि इस बार उनका इंतजार खत्म हो और बिसावर को नगर पंचायत का दर्जा मिले। करीब बीस हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायत बिसावर को नगर पंचायत का दर्जा दिलवाने के तमाम वायदे किए जा चुके हैं। वादों की हकीकत सबके सामने है। वर्तमान प्रधान भी इसके पक्षधर हैं। अगर ऐसा हुआ तो यहां के ग्रामीण, व्यवसायी व किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। विकास की स्थिति और ज्यादा बेहतर होगी।

loksabha election banner

जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में बिसावर शामिल है। नगला छत्ती, नगला भंगड़ी, नगला रत्ती, नगला मदारी आदि गांव बिसावर ग्राम पंचायत में शामिल हैं। इनमें 14 हजार से ज्यादा ऐसे लोग हैं जो वोट की चोट करते हैं। बावजूद इसके बिसावर को नगर पंचायत का दर्जा मिलना अभी बाकी है। सालों से ग्रामीण इसकी पैरवी करते आ रहे हैं। एक बार प्रस्ताव भी शासन तक पहुंचा, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात रहा। बिसावर में विस्तृत बाजार के अलावा चांदी का बड़ा कारोबार होता है। घुंघरू बनाने के तमाम कारखाने हैं। राजकीय सहायता प्राप्त डिग्री कालेज, कृषि इंटर कालेज, इंटर कालेज होने के बाद यहां राजकीय आइटीआइ भी प्रस्तावित है। शिक्षा के लिहाज से बिसावर सम्पन्न है। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से मिलता है। इस बार लोगों को उम्मीद है कि होने वाला विधायक अधिकार की इस लड़ाई में उनका साथ देगा। इससे कस्बे का विकास और बेहतर तरीके से हो सके। सुविधाओं का विस्तार हो।

ग्रामीणों के बोल

बिसावर को नगर पंचायत का दर्जा अवश्य ही मिलना चाहिए। इससे बिसावर कस्बे में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।

चंद्रेश चैधरी

--

बीते कुछ सालों में जिस तरह से कस्बा बिसावर का विस्तार हुआ है, उससे बिसावर को नगर पंचायत का दर्जा मिलना चाहिए। लोगों को सुविधाएं भी मिलेगी।

हरवेंद्र ¨सह।

--

बिसावर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग लंबे समय से चल रही है। कस्बा पंचायत बनाये जाने के अधिकतर सभी मानक पूरा करता है।

अमित प्रताप ¨सह

--

बिसावर के लोग सालों से यह सपना देख रहे हैं लेकिन प्रशासन उपेक्षा और जनप्रतिनिधियों के लचीले रवैये से अभी तक बिसावर को ये दर्जा नहीं मिला है।

नीरज चैधरी

--

प्रत्याशी के बोल

मानकों के अभाव में इस बार बिसावर को नगर पंचायत का दर्जा नहीं मिल सका, क्योंकि आबादी कम थी। इस बार मानक पूरा है इसे अवश्य ही नगर पंचायत का दर्जा दिलवाया जाएगा।

देवेंद्र अग्रवाल, सपा विधायक/ प्रत्याशी

-----

बिसावर को नगर पंचायत का दर्जा मिलना चाहिए, यह आज की आवश्कता भी है। यहां मानक भी पूरे है, यदि बसपा सरकार में आयी तो अवश्य ही इस मांग को पूरा कराया जाएगा।

रामवीर उपाध्याय, बसपा प्रत्याशी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.