रामलीला से बह रही भक्ति भावना
हाथरस : जनपद भर में जगह-जगह शुरू हुई रामलीला से लोगों में भक्ति भावना बह रही है। रात तक चलने वाली रा
हाथरस : जनपद भर में जगह-जगह शुरू हुई रामलीला से लोगों में भक्ति भावना बह रही है। रात तक चलने वाली रामलीला में लोग बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं।
रामलीला महोत्सव के तहत धनुष लीला व भगवान परशुराम संवाद का मंचन रामलीला बाड़े में हुआ। इस दौरान, ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष मुकेश दीक्षित, संजीव शर्मा, रामलीला महोत्सव के अध्यक्ष आशीष पचौरी, सह संयोजक पुनीत पचौरी, कमेटी प्रबंधक पवन गौतम का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर संजू पंडित, विष्णु पचौरी, ललित शर्मा लब्बू, मुकेश गौतम, आकाश पचौरी, कपिल गौड़, सचिन गौड़, अतुल पाराशर, प्रशांत शर्मा, विशाल शर्मा, गो¨वद शर्मा, मोहन शर्मा, रिषभ पचौरी, कौस्तुभ पचौरी, मनीष पहलवान आदि मौजूद थे।
रतनगढ़ी में रामलीला का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने फीता काटकर व गणेश महाराज की पूजा अर्चना करके किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक ग्राम प्रधान अवनीश पाराशर, पूर्व प्रधान छिग्गामल शर्मा, चंद्रपाल शर्मा व लड्डू गोपाल शर्मा ने रामेश्वर उपाध्याय का स्वागत किया। इस मौके पर रमेशचंद्र शर्मा, पूरन शर्मा, राकेश शर्मा, रामप्रकाश मास्टर, त्रिलोकी शर्मा, विनोद शर्मा, राकेश शर्मा पूर्व प्रधान मौजूद थे।