बेटी के अपहरण का आरोप
हाथरस : हाथरस जंक्शन के गांव मिर्जापुर निवासी व्यक्ति ने कुछ लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया है। उनका क
By Edited By: Published: Wed, 31 Aug 2016 01:01 AM (IST)Updated: Wed, 31 Aug 2016 01:01 AM (IST)
हाथरस : हाथरस जंक्शन के गांव मिर्जापुर निवासी व्यक्ति ने कुछ लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 12 अगस्त को दोपहर दो बजे जलेसर के गांव मिसौली निवासी दो लोग उनकी बेटी को जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए थे। जब इस घटना का पता चला तो वे जलेसर गए। आरोपियों के परिजनों से शिकायत की थी। इन लोगों ने लड़की वापस करने का आश्वासन दिया था, मगर आज तक बेटी नहीं लौटी। इसके बाद थाना हाथरस जंक्शन में शिकायत की। लड़की के पिता का कहना है कि अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उनका कहना है कि 21 अगस्त को उन्होंने आरोपी के परिजन को पुलिस के हवाले किया था, फिर भी लड़की बरामद नहीं की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें