Move to Jagran APP

मानव कल्याण को पर्यावरण संरक्षण आवश्यक : सांसद

हाथरस : गाव सुम्मेरपुर में कृष्ण लाल शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट व खुशहाली फाउंडेशन बरेली की ओर से विशाल प

By Edited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 01:01 AM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 01:01 AM (IST)
मानव कल्याण को पर्यावरण  संरक्षण आवश्यक : सांसद

हाथरस : गाव सुम्मेरपुर में कृष्ण लाल शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट व खुशहाली फाउंडेशन बरेली की ओर से विशाल पौधरोपण व वितरण समारोह का आयोजन किया गया। 30 गांवों में 250 परिवारों को 10 हजार पौधे बांटे गए। पौधे की देखभाल का संकल्प दिलाया गया।

loksabha election banner

समारोह में सासद राजेश दिवाकर ने कहा कि 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य पुण्य का कार्य है। मानव कल्याण एवं पर्यावरण सरंक्षण के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है। अहम बात यह है कि जो पौधे लगाए जाएं, उनकी परवरिश हो, जैसे माता-पिता अपने बच्चों की करते हैं। कहा, पर्यावरण संतुलन तेजी से बिगड़ रहा है। यदि समय से ध्यान नहीं दिया गया, तो नतीजे गंभीर होंगे। इसलिए हर व्यक्ति को प्रति वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसका सरंक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए।

ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष उमाशंकर शर्मा ने कहा कि पर्यावरण से छेड़छाड़ के कारण मौसम असंतुलन बन रहा है। वृक्षों का कटना पूरी दुनिया के लिए खतरनाक है। ऑक्सीजन के बिना कोई जीवित नहीं रह सकता है। यदि लगाया हुआ पौधा सूखता है तो चिंतन की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संघ चालक राजेंद्र मोहन सक्सेना ने की।

इनसर्ट

इन्होंने भी रोपे पौधे

मैनेजिंग ट्रस्टी गिरजा शकर शर्मा, गौरीशकर शर्मा, अमलेंदु शर्मा, शैलेष शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, ज्ञान तिवारी, नीरज अग्रवाल, रामकिशोर शर्मा, पुष्प कुमार शर्मा, ग्राम प्रधान सोनू चौहान, नीरज किशोर शर्मा, आकाश दीक्षित, डॉ. अंशुल सेंगर, कमल नयन वाष्र्णेय, बाबूलाल शर्मा, राजनलाल शर्मा, मुरारीलाल देसाई, रवि कुमार, भरत जी, कौशल साहू, रमेश चंद्रगोला, ज्ञान कुशवाह, शरद माहेश्वरी, रविराज वशिष्ठ, विनय अग्रवाल, डॉ. ऊदल सिह, उदयवीर सिंह यादव, रमेश चंद्र यादव, राकेश गुप्ता, राजेश शर्मा, रामबाबू हलवाई, विष्णु शर्मा, अजय शर्मा, बनवारीलाल, रामदास सिंह, रवि कुमार आदि ने पौधे रोपे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.