गंदगी और जलभराव पर हंगामा
जागरण संवाददाता, हाथरस : शहर में व्याप्त गंदगी, जलभराव व पीने के पानी में आ रही बदबू को लेकर लोगो
जागरण संवाददाता, हाथरस : शहर में व्याप्त गंदगी, जलभराव व पीने के पानी में आ रही बदबू को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इसे लेकर नारेबाजी करते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पालिकाध्यक्ष का पुतला फूंका और समस्या के निदान की मांग की।
आम आदमी पार्टी के संयोजक देवेन्द्र शर्मा की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ता चक्की बाजार चौराहा पर एकत्रित हुए। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। शर्मा के अलावा अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज शहर की सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नलों से बदबूदार पानी आ रहा है। इसकी शिकायत करने की बाद भी समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, बल्कि आश्वासन दे दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आश्वासन नहीं समस्या का स्थायी निदान चाहिए। वक्ताओं ने पालिकाध्यक्ष व उनके प्रतिनिधि पर उदासीनता का आरोप लगाया और कहा कि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। इन लोगों ने चक्की बाजार चौराहा पर पुतला फूंका। समस्या के निदान की मांग की। साथ ही एलान किया समस्याओं का निदान होने तक उनका आन्दोलन जारी रहेगा। इसके लिए पालिका के अधिकारी ही दोषी हैं। पुतला दहन व प्रदर्शन में जिला सचिव नीरज कुमार, धीरेश अस्थाना, राजेश अग्रवाल, चिराग चौधरी, मुकेश, नित्यानंद, जगदीश प्रसाद, रमेश चन्द्र, गौरव, राजेन्द्र राना, राजकुमार, राधेश्याम, सुरेश आदि मौजूद थे।