नंद के आनंद भये जय कन्हैया लाल की
जागरण संवाददाता, हाथरस : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन नंदोत्सव की धूम रही। पूरा शहर कृष्ण भक्ति
जागरण संवाददाता, हाथरस : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन नंदोत्सव की धूम रही। पूरा शहर कृष्ण भक्ति के रस में सराबोर नजर आया। आकर्षक झांकियां सजायी गई।
कोटा रोड स्थित श्रीकृष्ण बलराम कोल्ड स्टोरेज पर जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया। भजन संध्या भी हुई। शुक्रवार को नंदोत्सव मनाया गया। माखन मिश्री के प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर रामबिहारी शर्मा कोल्ड संचालक, सुशील कुमार, अंकित वाष्र्णेय, गोपाल लाला, राजकुमार अग्रवाल, सुभाष वर्मा, योगेन्द्र ¨सह राना आदि मौजूद थे। इधर राम दरबार में भी नंदोत्सव मनाया गया। जहां पर कैलाश चन्द्र बूटियां, प्रभूदयाल दीक्षित, दीपक बूटियां, मनोज बूटियां, आभा गुप्ता आदि मौजूद थे। रूई की मंडी स्थित ठा.कन्हैयाजी महाराज मंदिर पर भी नंदोत्सव मनाया गया। प्रसाद का वितरण हुआ। बीएम पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी कुलश्रेष्ठ ने शुभारंभ किया। छात्र कृष्णा शर्मा का कृष्ण व काव्या वाष्र्णेय को राधा चुना गया। निधि शर्मा, जितेन्द्र पचौरी, गुंजन कुमारी, पूनम कुशवाहा, कपिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की शाखा वसुन्धरा एन्क्लेव के शिव मंदिर में जन्माष्टमी पर्व उल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें श्रीकृृष्ण की, राधे की, अमरनाथ की लक्ष्मीनारायन की आलौकिक, चैतन्य झांकियां सजाई गई। संचालिका बीके रानी, ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष मुकेश दीक्षित, सिविल न्यायाधीश श्याम बाबू, योगेन्द्र चौहान अपर मुख्य मजिस्ट्रेट ने दीप जलाया। रघुवीर भाई, श्याम वीर, हरि प्रसाद, गोरी शंकर, राजेश, माया भदोरा, गायत्री मौजूद रहीं। प्रात:कालीन सत्र में ब्रह्मावत्सों को श्रीकृष्ण की दुनिया में चलने की तैयारी करने का आव्हान किया गया तथा साथ ही साथ केक काटा गया। सायं को डीएम अविनाश कृष्ण ¨सह ने एवं जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने दीप जलाकर झाँकियों का शुभारम्भ किया। श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों में सजे हुए बालक और बालिकाओं ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
सादाबाद : जन्माष्टमी पर राया मार्ग स्थित आरबीएस इण्टर कॉलेज प्रांगण में पौधे रोपे गए। प्रधानाचार्य बीएस उपाध्याय की देखरेख में 501 पौधे रोपे गये । पौधरोपण में राजरानी उपाध्याय, रेनू उपाध्याय, शुभम उपाध्याय, वरुण उपाध्याय, दुर्गेश लवानियां, प्रदीप गौतम, प्रमोद गौतम आदि उपस्थित थे।
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के केंद्र में जन्माष्टमी पर कृष्ण-राधा का रासमण्डल, श्रीकृष्ण झूला झूलते हुय आदि झांकियां सजाई गई। उद्घाटन आगरा से आईं बीके विनीता बहन, बीके मोनिका बहन ने किया। संचालिका बीके भावना बहन, बीके बबीता, मिथलेश बहन, राधिका बहन, सुमित भाई, सूरत, हरिराम आदि का सहयोग रहा।
सहपऊ : जन्माष्टमी पर जगह-जगह ¨हडोले व छप्पन भोग आदि के दर्शन हुए। लड्डू गोपाल की शोभायात्रा निकाली गयी। नंदोत्सव की धूम रही। हनुमान टीला स्थित लक्ष्मीनारायण मन्दिर पर बाबा अमरनाथ की मनोहर झॉकी व नवदुर्गे मन्दिर पर छप्पन भोग सजाए गए। दाऊजी महाराज मन्दिर पर भी भव्य ¨हडोले सजाये गये। राधा-कृष्ण मन्दिर पर भव्य सजावट के साथ नन्हे मुन्ने बच्चे सजे नजर आए। कमेटी के संचालक विनोद वाष्र्णेय ने माखन मिश्री का प्रसाद बांटा। पुराने हनुमान मन्दिर, बांके बिहारी मन्दिर, कादराबाद देवी, मॉतेश्वरी भद्रकाली, मोहल्ला ओझियाना में बांके-बिहारी मन्दिर पर आचार्य श्री कृष्ण शास्त्री ने दूध, दही, गंगाजल, शहद आदि से अभिषेक किया।