अपहरण की सूचना पर मची खलबली
जागरण संवाददाता, हाथरस : शुक्रवार को पुलिस में उस समय खलबली मच गई जब एक युवक के अपहरण की सूचना मिली।
जागरण संवाददाता, हाथरस : शुक्रवार को पुलिस में उस समय खलबली मच गई जब एक युवक के अपहरण की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। पीछा करने पर आरोपी अपहृत को छोड़कर भाग गए। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार एक प्लॉट को लेकर कुछ विवाद चल रहा है। इसकी बिक्री हो चुकी है। ऐसे में एक गुट रम नगला का है तो दूसरी तमन्ना गढ़ी का है। शुक्रवार को पुलिस को सूचना दी गई कि रम नगला वाला गुट तमन्ना गढ़ी के युवक को अपने साथ अगवा कर ले गया है। इसमें अखईपुर के गुट को पूरा सहयोग है। इस बात की जानकारी होते ही खलबली मच गई। पुलिस ने भी इसकी घेराबंदी करना शुरू कर दिया, क्योंकि सूचना अपरहण की मिली थी। इसी बीच पुलिस के अपने पीछा होने की जानकारी होने पर यह लोग आरोपी को सासनी के मोहल्ला पल्टन के पास छोड़कर भाग गए। इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ गई। साथ ही इस युवक को अपने साथ थाने ले आई है। इस संबंध में एसओ अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है।