डिब्बा फैक्ट्री में लगाई चोरों ने सेंध
हाथरस : आगरा रोड स्थित डिब्बा फैक्ट्री में चोरों ने बुधवार कर रात सेंध लगा दी। जंगला काटकर चोर नग
हाथरस : आगरा रोड स्थित डिब्बा फैक्ट्री में चोरों ने बुधवार कर रात सेंध लगा दी। जंगला काटकर चोर नगदी व जरूरी कागजात चुरा कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी पर मालिक ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
चामड़ गेट निवासी मोहन कुमार वाष्र्णेय की आगरा रोड श्यामकुंज पर डिब्बा फैक्ट्री है। यहां प्लास्टिक के डिब्बे बनाए जाते हैं। देर रात चोर जंगला काटकर फैक्ट्री के कार्यालय में दाखिल हो गए, चोरों ने कार्यालय खंगाल दिया। अलमारी में रखे बीस हजार रुपये व जरूरी कागजात चोरी कर ले गए। सुबह फैक्ट्री पहुंचने पर मजदूरों को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने फैक्ट्री मालिक को सूचित किया। मौके पर पहुंचे फैक्ट्री मालिक ने पुलिस को खबर की। चोरी की जानकारी पर आस-पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जानकारी के अनुसार चोर सीसीटीवी में कैद हुए हैं। पुलिस छानबीन में जुटी है।