Move to Jagran APP

97 लाख से चमकेगा क्रीड़ा स्थल

हाथरस : सिकंदराराऊ नगर पालिका क्रीड़ा स्थल का 97 लाख रुपये से कायाकल्प होगा। इसके लिए नगर पालिका ने

By Edited By: Published: Fri, 01 Jul 2016 01:01 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2016 01:01 AM (IST)
97 लाख से चमकेगा क्रीड़ा स्थल

हाथरस : सिकंदराराऊ नगर पालिका क्रीड़ा स्थल का 97 लाख रुपये से कायाकल्प होगा। इसके लिए नगर पालिका ने पूरी तरह से तैयार है। मैदान में जलभराव न हो इसके लिए छह फुट मिट्टी डाली जा रही है। इस मैदान पर कई रणजी व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी खेल चुके हैं।

loksabha election banner

जीटी रोड के सहारे नगर पालिका क्रीड़ा स्थल है। इस मैदान पर कई बड़े शहरों की प्रतिष्ठित टीमें टूर्नामेंट में भाग ले चुकी हैं। कुछ समय से यह खेल मैदान उपेक्षा का शिकार हो गया था। नीचा होने से बारिश का पानी भरा रहता था। खेल प्रेमियों व खिलाड़ियों ने नगर पालिका अध्यक्ष फानूस बेगम के प्रतिनिधि इकराम कुरैशी से मिलकर क्रीड़ास्थल के सौंदर्यीकरण की मांग रखी। पालिका बोर्ड से क्रीड़ा स्थल के कायाकल्प का प्रस्ताव उन्होंने पारित कराया। सुंदरीकरण में क्रीड़ा स्थल के मैदान का स्तर छह फुट मिट्टी डालकर ऊंचा करना, नई बाउंड्रीवाल का निर्माण, फुटपाथ, स्टेज, प्रकाश व्यवस्था, बाउंड्री के सहारे पौधारोपण आदि कार्य शामिल हैं। मैदान में मिट्टी डलना शुरू हो गया है।

इनका कहना है

सिकंदराराऊ के नगर पालिका क्रीड़ा स्थल पर रणजी खिलाड़ी रिजवान शमशाद, हैदर अली व असलम आदि हैं। खेल में सुधरने से स्थानीय प्रतिभा उभरकर आएंगी।

-सुभाष चंद्र दीक्षित, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी।

खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए खेल सुविधाएं देना आवश्यक है। नगर पालिका परिषद द्वारा क्रीड़ा स्थल के कायाकल्प का जो निर्णय लिया गया है, वह खिलाड़ियों के हित में है।

-इमरान अंसारी, खिलाड़ी।

क्रीड़ा स्थल को ऊंचा उठाने से जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी यहा अब खेल के आयोजनों की संख्या बढ़ेगी। युवाओं का खेल के प्रति रुझान भी बढे़गा।

-मंयक दीक्षित, खिलाड़ी।

नगर पालिका क्रीड़ा स्थल व नेहरू पार्क के सौंदर्यीकरण का मुद्दा उनके एजेंडे में शामिल था। खेल के हित में नगर पालिका क्रीड़ा स्थल के कायाकल्प का निर्णय लिया गया है। पाच महीने में खेल मैदान का कायाकल्प हो जाएगा। मैदान रात में भी जगमगाता रहेगा।

-इकराम कुरैशी, चेयरमैन प्रतिनिधि।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.