एक सप्ताह बाद युवती की मौत
हाथरस : 24 जून को सीयल खेड़ा निवासी चंचल (19) पुत्री मनोज मनोहर बुरी तरह झुलस गई थी। परिजनों के अनुसा
By Edited By: Published: Fri, 01 Jul 2016 01:01 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2016 01:01 AM (IST)
हाथरस : 24 जून को सीयल खेड़ा निवासी चंचल (19) पुत्री मनोज मनोहर बुरी तरह झुलस गई थी। परिजनों के अनुसार चंचल को दौरे पड़ते थे। शुक्रवार की सुबह वह अपनी बड़ी बहन के साथ घर पर खाना बना रही थी। तभी अचानक उसे दौरे पड़े और वह हीटर पर जा गिरी, जिससे कपड़ों में आग लग गई। दौरे के कारण उसकी आवाज नहीं निकली। जलने की बदबू आने पर बड़ी बहन को पता चला। गुरुवार को उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें