अपहरण की कहानी गढ़ थाने पर पहुंचा युवक
संवाद सूत्र, हाथरस : फीरोजाबाद का युवक गुरुवार की सुबह सहपऊ थाने पर पहुंचा। युवक ने अपने अपहरण की बा
संवाद सूत्र, हाथरस : फीरोजाबाद का युवक गुरुवार की सुबह सहपऊ थाने पर पहुंचा। युवक ने अपने अपहरण की बात कही। उसने कहा कि बदमाश थाना नारकी क्षेत्र से उसका अपहरण कर यहां डाल गए हैं। घटना की जानकारी पर फीरोजाबाद पुलिस सहपऊ पहुंच गई। थाना नारकी में युवक की गुमशुदगी दर्ज है। फीरोजाबाद पुलिस को मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
धीरी ¨सह पुत्र तिलक ¨सह यादव निवासी जलोपुरा थाना टूंडला (फीरोजाबाद) ने थाना सहपऊ पहुंचकर कहा कि बदमाश उसका अपहरण कर यहां ले आए हैं। धीरी ¨सह ने बताया कि वह दवा कंपनी में एमआर है। बुधवार को वह अपने साथी के साथ फीरोजाबाद के थाना नारकी के गांव नगला बीच गया था। दोनों एक चिकित्सक के यहां बैठे थे। धीरी ¨सह किसी काम से बाहर आए। उनका कहना है कि तभी कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया तथा रूमाल सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके साथ क्या हुआ, उसे जानकारी नहीं। धीरी ¨सह ने बताया कि जब उसे होश आया तो वह एक खेत में पड़ा था। लोगों से पूछताछ करते हुए थाने तक पहुंचा। पुलिस ने परिजनों को खबर दी। परिजनों ने बताया कि धीरी अचानक लापता हो गया था। थाना नारकी में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। थाना नारकी पुलिस को भी सूचना दी गई। धीरी ¨सह के परिजन व फीरोजाबाद पुलिस दोपहर को थाना सहपऊ पहुंची।
थाना नारकी के एसआइ दीपक दीक्षित ने युवक से पूछताछ की। युवक ने वही कहानी फीरोजाबाद पुलिस को भी बताया। युवक की बातों से मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा था। पुलिस युवक को अपने साथ फीरोजाबाद ले गई।