विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
संवाद सहयोगी, हाथरस : नाकारा पति से काम के लिए कहना पत्नी के लिए भारी पड़ गया। पहले पति ने पीटा और फि
संवाद सहयोगी, हाथरस : नाकारा पति से काम के लिए कहना पत्नी के लिए भारी पड़ गया। पहले पति ने पीटा और फिर घर के अन्य लोगों ने। इसके बाद महिला को घर से निकाल दिया। महिला के पिता ने कोतवाली हाथरस गेट में शिकायत की है। महिला का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया है।
भूरा नगला निवासी छाया देवी पत्नी अजय कुमार की नौ साल पहले शादी हुई थी। छाया के अनुसार शादी के बाद से वह कभी खुश नहीं रही। शादी व बच्चे हो जाने के बाद भी पति ने कमाना शुरू नहीं किया। छाया देवी अकसर पति से काम करने के लिए कहती थी। आरोप है कि इसी बात पर उनके साथ मारपीट होती थी। रविवार को भी ऐसा ही कुछ हुआ। महिला के अनुसार उन्होंने पति से कमाने के लिए कहा। इस बात पर पति ने शराब के नशे में उन्हें बेरहमी से पीटा। घर के लोगों ने उन्हें नहीं बचाया। इसके बाद ससुरालियों ने भी उन्हें पीटा तथा धक्के मारकर घर से निकाल दिया। महिला ने फोन पर अपने पिता को घटना की जानकारी दी। सोमवार को छाया देवी के पिता जागेश्वर कोतवाली हाथरस गेट पहुंचे। उन्होंने पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया तथा अपने दामाद व उसके परिवार के लोगों के खिलाफ तहरीर दी। शिकायत पर पुलिस ने महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।