हत्याकांड की गुत्थी सुलझने के करीब
संवाद सहयोगी, हाथरस : चंदपा के गांव खेड़ा परसौली में दो माह पहले घर के बाहर सो रहे वृद्ध की चाकुओं से
संवाद सहयोगी, हाथरस : चंदपा के गांव खेड़ा परसौली में दो माह पहले घर के बाहर सो रहे वृद्ध की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में चंदपा पुलिस जल्द ही पर्दाफाश कर सकती है। गांव के ही तीन युवक पुलिस के रडार पर हैं।
मंगल उपाध्याय (60) निवासी खेड़ा परसौली पेशे से किसान थे। एक अप्रैल की रात मंगल ¨सह घर के बाहर चारपाई पर सोए हुए थे। रात लगभग एक बजे अचानक किसी ने उन पर चाकुओं से हमला बोल दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से परिजन उन्हें आगरा ले जाया गया था। घटना की रिपोर्ट उनके बेटे संजय ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने केवल आइपीसी की धारा 324 में मामला दर्ज किया था। पांच अप्रैल को उपचार के दौरान मंगल उपाध्याय ने दम तोड़ दिया। मामला हत्या में तरमीम हुआ तथा चंदपा पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी। शुरुआती छानबीन में ही पुलिस इतना समझ गई थी कि घटना गांव में से ही किसी ने की है। परिवार का किसी से विवाद नहीं था। इसलिए उन्हें भी किसी पर शक नहीं था। ब्लांइड केस में पुलिस ने गहनता से छानबीन शुरू कर दी। आखिर दो महीने की मेहनत में पुलिस मामले की तह तक पहुंच गई। घटना में तीन युवकों का नाम सामने आ रहा है। जब इनके बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया गया तो तीनों आरोपी घर से ही फरार हो गए। पुलिस का शक यकीन में बदल गया। पुख्ता सबूत जुटाने के बाद जब परिजनों पर सख्ती की गई तो परिवार के लोग भी फरार हो गए। पुलिस युवकों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
इधर पुलिस की दबिश के चलते युवकों के परिजनों ने वादी का जीना मुश्किल कर दिया है। जानकारी के अनुसार उसे धमकियां दी जा रही हैं और उन पर दबाव बनाया जा रहा है कि वे एसपी के सामने पेश होकर उन्हें निर्दोष साबित करें। 26 मई को तो इन्होंने घर में घुसकर संजय के साथ मारपीट की थी, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को चंदपा कोतवाली में दर्ज कराई है।