दिनदहाड़े दो भाइयों से लूटी 10 लाख की चांदी
हाथरस : मंगलवार को दिन दहाड़े स्विफ्ट कार सवार दो सगे भाइयों से बोलेरो सवार बदमाशों ने दस लाख रुपये स
हाथरस : मंगलवार को दिन दहाड़े स्विफ्ट कार सवार दो सगे भाइयों से बोलेरो सवार बदमाशों ने दस लाख रुपये से अधिक की चांदी लूट दी। यह वारदात उस समय हुई जब दोनों भाई कार से तीस किलो चांदी के घुंघरू लेकर आगरा जा रहे थे। बदमाशों ने इनकी कार को कब्जे में लेकर दोनों भाइयों को पीटा और हाथ पैर बांधकर आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस के पास छोड़कर भाग गए।
सादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार बिसावर क्षेत्र के गांव मुकुन्दपुर के रहने वाले यादराम शर्मा के बेटे संजय शर्मा व दिलीप शर्मा आगरा से चांदी लाकर यहां पर घुंघरू बनाने का कार्य करते हैं। वे मंगलवार की दोपहर ढाई बजे के लगभग तीस किलो से अधिक चांदी के घुंघरू लेकर स्विफ्ट कार से आगरा जा रहे थे। जैसे ही वे सादाबाद होते हुए नगला शेखा बंबा के पास पहुंचे कि तभी पीछे से बोलेरो सवारों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। इससे पहले कि दोनों सगे भाई कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उनकी कार पर कब्जा कर लिया और खुद कार ड्राइव कर भाग छूटे। शातिरों ने इनको चलती कार में ही जमकर पीटा और दोनों भाइयों के हाथ-पैर बांध दिए। आगरा के खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस के सहारे स्थित भूड़ नगरिया के पास दोनों भाइयों को छोड़कर वहां पहले से खड़ी कार में सवार होकर भाग गए।
दिनदहाड़े हुई लूट की खबर पाकर आगरा की एसपीआरए बबिता साहू, सीओ खंदौली अभिषेक ¨सह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और छानबीन की। इसके बाद वे सादाबाद क्षेत्र के नगला शेखा पर भी पहुंचे। जहां पर सीओ सादाबाद नरेन्द्र देव, एसओ सादाबाद महेश चन्द्र आदि मौके पर आ गए। साथ ही घटना स्थल का निरीक्षण कर दोनों भाइयों से जानकारी हासिल की। दोनो भाइयों को पुलिस खंदौली ले गई है, जहां पर इस मामले की तहरीर आदि लिखी जा रही है। वहीं आगरा पुलिस ने इस मामले की पड़ताल शुरू करते हुए टीमों को लगाकर दबिश शुरू करा दी है। हालांकि इनके पास चांदी के घुंघरू अधिक मात्रा में बताए गए हैं लेकिन तहरीर में मात्र 30 किलो ही दर्शाए गए हैं।