Move to Jagran APP

पालिका परिषद में लगेगी बायो मैट्रिक मशीन

जागरण संवाददाता, हाथरस : पालिका के कर्मचारियों पर अब पूरी तरह से शिकंजा कसा जा रहा है। कब कितने बजे

By Edited By: Published: Sat, 30 Apr 2016 01:01 AM (IST)Updated: Sat, 30 Apr 2016 01:01 AM (IST)
पालिका परिषद में लगेगी बायो मैट्रिक मशीन

जागरण संवाददाता, हाथरस : पालिका के कर्मचारियों पर अब पूरी तरह से शिकंजा कसा जा रहा है। कब कितने बजे आया और कितने बजे गया। इसका पूरा ब्यौरा एकत्रित किया जाएगा। इसके लिए पालिका में अब वायो मैट्रिक मशीन लगवाई जा रही है। इसके जरिए ही कर्मचारियों की हाजिरी दर्ज कराई जाएगी। इस सिस्टम को जल्द ही पालिका कार्यालय में लगवा दिया जाएगा।

loksabha election banner

पालिका के स्टाफ पर अंकुश लगाने पर अधिकारियों को पूरा जोर है। कर्मचारियों की हाजिरी रजिस्टर की बजाय सीधे आन लाइन कराए जाने पर जोर है। ताकि कर्मचारी ज्यादा से ज्यादा समय तक अपनी सीट पर मिलें। न कि वह अपनी सीट को छोड़कर जा सके।

पालिका में बायो मैट्रिक मशीन के जरिए अब सभी की हाजिरी दर्ज होगी इसके लिए बोर्ड की बैठक में मशीन को खरीदे जाने का प्रस्ताव सभी सभासदों ने सर्वसम्मति से कर दी है। उम्मीद है कि जल्द ही इसे खरीदते हुए पालिका में इसको स्थापित करा दिया जाएगा। कर्मचारियों की हाजिरी इसी मशीन के जरिए प्रतिदिन दर्ज कराई जाएगी। कर्मचारियों की मनमर्जी नहीं चल सकेगी।

इनका कहना है-

पालिका बोर्ड ने बायो मशीन लगवाने के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। जल्द ही इसे लगवा दिया जाएगा। उसी के जरिए ही कर्मचारियों की हाजिरी को दर्ज कराया जाएगा।

डोली माहौर ,पालिकाध्यक्ष


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.