Move to Jagran APP

कर्ज में डूबे किसान ने कर ली खुदकशी

संवाद सूत्र, हाथरस : सासनी के गांव ततारपुर-छौंक में कर्ज में डूबे एक किसान ने फांसी के फंदे पर झूल क

By Edited By: Published: Sat, 30 Apr 2016 01:00 AM (IST)Updated: Sat, 30 Apr 2016 01:00 AM (IST)
कर्ज में डूबे किसान ने कर ली खुदकशी

संवाद सूत्र, हाथरस : सासनी के गांव ततारपुर-छौंक में कर्ज में डूबे एक किसान ने फांसी के फंदे पर झूल कर जीवन लीला समाप्त कर ली। मौत की सूचना पर गांव में हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने फंदे पर लटके शव को नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

loksabha election banner

गांव छौंक ततारपुर के रहने वाले रूप किशोर (54) पुत्र ख्यालीराम पर अधिक कर्ज हो गया था, जिसके चलते उन्होंने अपने मकान के अंदर पंखे से लटककर खुदकशी कर ली। पता चलते ही परिजनों के साथ ही आसपास के लोग भी दौड़ लिए। उनके गले में गमछे का फंदा लगा हुआ था। मौत की जानकारी होते ही लोगों का जमघट लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फन्दे पर लटके रूपकिशोर के शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

रूपकिशोर की पत्नी नीरेश देवी ने बताया कि करीब 25 बीघा खेत है और तीन बेटे व एक बेटी है। दो वर्ष से फसल धोखा दे रही है। सलेम पुर के ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त से करीब 4 लाख रुपये का कर्जा लिया था। एक वर्ष पूर्व बेटी की भी शादी की थी। इस कारण कर्ज अदा नहीं हो पाया था। कई दिन से मानसिक रूप से परेशान थे। गुरुवार को रोजाना की भांति सभी लोग सो गए। सुबह जाग कर देखा तो पंखे पर उनका शव लटक रहा था।

कर्ज से डूबे किसान की मौत की जानकारी होते ही ग्रामीणों का जमघट लग गया। साथ ही बिलखते परिजनों को लोगों ने ढाढ़स बंधाया। साथ ही परिजनों को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है।

बता दें कि पूर्व में भी कर्ज व फसल की बर्बादी के चलते कई किसान खुदकशी कर चुके हैं। देर शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस संबंध में जब एसडीएम व तहसीलदार से सम्पर्क करने का प्रयास किया तो उनको अवकाश पर होना बताया गया। जबकि अतिरिक्त चार्ज संभाले हाथरस के तहसीलदार को फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.