Move to Jagran APP

बंदरों की घुड़की से गिरी बालिका घायल

हाथरस : सादाबाद के कुरसण्डा क्षेत्र में बंदरों ने आंतक मचा रखा है। एक साथ एकत्रित होकर छतों पर उछलते

By Edited By: Published: Tue, 24 Nov 2015 11:40 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2015 11:40 PM (IST)

हाथरस : सादाबाद के कुरसण्डा क्षेत्र में बंदरों ने आंतक मचा रखा है। एक साथ एकत्रित होकर छतों पर उछलते कूदते हैं जिससे छतों पर बैठे ग्रामीण भयभीत होकर भागते हैं। इससे आए दिन हादसे होते हैं। सोमवार की दोपहर कु.पूनम 5 वर्ष अपने साथी बच्चों के साथ एक छत पर बैठी खेल रही थी, तभी अचानक बंदरों का झुण्ड आ गया। बंदरों को देख बच्चे भागने लगे। बाकी बच्चे तो जीने की तरफ गये लेकिन पूनम हडडबड़ा कर सीढि़यों के बराबर दीवार तरफ चली गयी और छत से नीचे जा गिरी। गम्भीर हालत में परिजन उसको लेकर आगरा गये और उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजन बेहद गरीब हैं मेहनत मजदूरी कर अपना खर्च चलाते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.