प्रस्ताव मिला तो हाथरस में उच्च शिक्षा के खुलेंगे द्वार
संवाद सहयोगी, हाथरस : यह नगरी ऐतिहासिक है, यहां प्रौद्योगिकी व उच्च शिक्षा के लिए प्रबंध होने चाहिए।
संवाद सहयोगी, हाथरस : यह नगरी ऐतिहासिक है, यहां प्रौद्योगिकी व उच्च शिक्षा के लिए प्रबंध होने चाहिए। इसके लिए अगर राज्य सरकार का प्रस्ताव मिला तो सांसद के सहयोग से इस दिशा में कदम उठाया जाएगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय प्रस्ताव को तवज्जो देकर जनपद में इस तरह के विद्यालय खोलने पर अवश्य विचार करेगा।
यह उद्गार केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री उच्च शिक्षा रामशंकर कठेरिया ने यहां सभासद बॉबी गौतम के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में व्यक्त किए। प्रदेश में पंचायत चुनाव में भाजपा की तस्वीर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि संगठनात्मक ²ष्टि से भाजपा विश्व की नंबर वन पार्टी है। प्रदेश में सपा सरकार की नीतियों व कार्यों से जनता त्रस्त है, ऐसे में भाजपा प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सीटें जीतकर अपनी ताकत का एहसास कराएगी। सपा ने बड़ी संख्या में आरक्षण में गड़बड़ी की है। शिक्षामित्रों के भविष्य के मुद्दे पर कठेरिया ने कहा कि शिक्षामित्र संकट में हैं, लेकिन 2009 में जो व्यवस्था लागू की गई थी, उसमें शिक्षक डिग्री अनिवार्य की गई थी। प्रदेश में शिक्षकों के अभाव में भारी संख्या में शिक्षामित्र भर्ती किए गए थे, फिर भी हम इसका परीक्षण करा रहे हैं। जो समाधान निकलेगा, उस दिशा में कदम उठाया जायेगा। फिलहाल कोर्ट के फैसले पर कोई उंगली नहीं उठाई जा सकती। सांसद पर लगाए गए आरोपों के संबंध में उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की। अंबेडकर यूनिवर्सिटी की डिग्री के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जो भी शिकायतें हैं, वह पहले सत्रों की हैं, अब किसी भी तरह की शिकायत नहीं रहेगी। संविधान में आरक्षण के पुनरीक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इसे लेकर दूसरे दलों ने उंगली उठाई है। इसीलिए भाजपा ने इसे लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। यह विचार संघ प्रमुख का निजी विचार था। क्रीमीलेयर को आरक्षण मिलना ही चाहिए। भाजपा इसके समर्थन में है। पत्रकार वार्ता के समय सांसद राजेश दिवाकर, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र ¨सह राना सहित तमाम भाजपाई मौजूद थे।