विकास कार्य न होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
संवाद सहयोगी, हाथरस : पूर्व सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रो.एसपी सिंह बघेल की पत
संवाद सहयोगी, हाथरस : पूर्व सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रो.एसपी सिंह बघेल की पत्नी ने क्षेत्र के गांव शीतलवाड़ा पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्रामीणों ने विकास कार्य न होने पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
भाजपा नेत्री मधु अपनी टीम के साथ गांव शीतलवाड़ा पहुंची जहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें सड़क निर्माण एवं नाली निर्माण की मुख्य समस्या से अवगत कराया। भाजपा नेत्री ने कहा कि सपा सरकार द्वेष भावना के साथ विकास कार्य करा रही है। कोतवाली में लगने वाले समाधान दिवस मखौल बन कर रह गए हैं। शिकायत दर्ज कराने वाले लोगों की शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं होती है। सपा सरकार जन विरोधी सरकार है, जिसका खामियाजा आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को झेलना पड़ेगा। उनके साथ संजय शर्मा, पंकज पचौरी, नैना बघेल, भगवान सिंह प्रधान, बाबू सिंह बघेल, चौब सिंह बघेल, बनी सिंह बघेल, रामवीर सिंह बघेल, आदित्य बघेल, बाल किशन मौजूद थे।