सदमे से दो और किसानों की मौत
जागरण संवाददाता, हाथरस : फसल की बर्बादी से आहत किसानों की मौत का सिलसिला जारी है। आज सादाबाद व सिकन्
जागरण संवाददाता, हाथरस : फसल की बर्बादी से आहत किसानों की मौत का सिलसिला जारी है। आज सादाबाद व सिकन्दराराऊ में दो लोगों की मौत हो जाने से मातम छा गया। इस संबंध में तहसील प्रशासन को भी इत्तला कर दी गई।
सिकन्दराराऊ प्रतिनिधि के अनुसार गांव मुगलगढ़ी के रहने वाले राम स्वरूप 53 साल पुत्र नरायन ¨सह ने आठ बीघा भूमि पट्टे पर ली थी। साथ ही इस बार उसने गेहूं की फसल की। उसने जब लांक निकाला तो मात्र दस कुंतल गेहूं ही निकला। इसे देखकर उसकी हालत बिगड़ गई। वह घर पहुंचा और पानी पीते ही गश खाकर गिर पड़ा। इसे देखकर परिजन हतप्रभ रह गए और उसे उपचार के लिए लेकर जाते तब तक उसकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी होते ही कोहराम मच गया। एकत्रित लोगों ने बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही इस संबंध में तहसील प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है।
सादाबाद : थाना क्षेत्र के सुसाइन ऊंचागांव निवासी 55 वर्षीय लेखराज ¨सह पुत्र सोहनलाल जिन पर करीब 18 बीघा खेत है। इस खेत में किसान ने गेहूं की फसल बोई थी, लेकिन ओलावृष्टि व बरसात के कारण पूरी फसल नष्ट हो जाने से किसान को सिंडीकेट बैंक का कर्ज चुकाने की ¨चता लग गयी। उसने दो बीघा खेत भी गिरवी रखा हुआ था, लेकिन फसल खराब होने के कारण साहूकार का कर्जा चुकाने की भी बात से किसान ¨चतित था। इसके अलावा किसान की एक विवाह लायक पुत्री भी है। तीनों ही बातों को ध्यान में रख किसान सोच विचार में फंस गया। प्रशासन द्वारा ओलावृष्टि व बरसात के कारण नष्ट हुई फसल का मुआवजा वितरित किया जा रहा है, लेकिन उक्त किसान के नाम कोई मुआवजा राशि न होने से किसान को सदमा लग गया। इस कारण उसकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में हाहाकार मच गया। वही तहसील प्रशासन को भी इस संबंध में अवगत करा दिया है।