चे¨कग में वसूली पर सिपाही को धुन दिया
संवाद सहयोगी, हाथरस : वाजिदपुर चौकी पर वाहन चे¨कग के नाम पर अवैध वसूली पर जनाक्रोश भड़क गया। गुस्स
संवाद सहयोगी, हाथरस : वाजिदपुर चौकी पर वाहन चे¨कग के नाम पर अवैध वसूली पर जनाक्रोश भड़क गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सिपाही को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सूचना पर सिकंदराराऊ पुलिस व सीओ सिकंदराराऊ तत्काल मौके के लिए रवाना हुए। इधर पीएसी भी भेजी गई। सिपाही को सिकंदराराऊ सीएचसी लाया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार की शाम 7 बजे से रात 8.30 तक वाहन चे¨कग अभियान चलाया जा रहा था। जिले के सभी थाना प्रभारी व दारोगा शिद्दत से अधिकारियों के आदेश का पालन करने में जुटे थे। सिकंदराराऊ की वाजिदपुर चौकी पर भी एसआइ सिपाहियों के साथ चे¨कग कर रहे थे। चे¨कग शुरू होने के एक घंटे बाद काफी संख्या में चे¨कग प्वाइंट पर पहुंचे तथा वहां चे¨कग कर रहे सिपाही सुंदर ¨सह पर अवैध वसूली का आरोप लगाने लगे। इस बात को लेकर पुलिस कर्मियों से उनकी नोकझोंक हुई। ग्रामीणों का आरोप था कि वह चे¨कग के नाम पर धन की वसूली कर रहा है जो गलत है। गुस्साए ग्रामीणों ने सिपाही को दबोच लिया और जमकर पीटा। अन्य पुलिस कर्मियों ने सिपाही को बचाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों के आगे उनकी एक न चली। बताते हैं कि ग्रामीणों ने सिपाही को अधमरा कर दिया। साथी पुलिस कर्मियों ने सिकंदराराऊ कोतवाली में इसकी जानकारी दी तथा सिपाही को सीएचसी सिकंदराराऊ लाया गया। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार मौके की ओर रवाना हो गए। पीएसी भी भेजी गई। इधर सीओ सिकंदराराऊ डीके बालियान रात सवा नौ बजे घटना स्थल की ओर दौड़ लिए।
वसूली के आरोप में सिपाही से मारपीट की खबर से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एएसपी अजय शंकर राय भी हाथरस से सिकंदराराऊ के लिए रवाना हुए। सीओ सिकंदराराऊ डीके बालियान ने कहा कि उन्हें वाजिदपुर चौकी पर घटना की जानकारी मिली है। सच्चाई वहां जाकर ही पता चलेगी। छानबीन के बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा।