रामबाबू गुट उठाएगा किसानों की आवाज
हाथरस : किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए अब भाकियू रामबाबू गुट की स्थापना की गई है। प्रदेश भर मे
हाथरस : किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए अब भाकियू रामबाबू गुट की स्थापना की गई है। प्रदेश भर में संगठन का गठन किया जाएगा। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाई जाएगी।
ये बातें राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित रामबाबू ¨सह चौहान ने कही। उन्होंने कहा कि जल्द ही हर जिले में संगठन का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आकाशवाणी से किसान से मन की बात करते हैं, मगर राजस्थान का किसान अपनी बात कहने दिल्ली आया तो दिल्ली के मुख्यमंत्री ने उसकी बात तक नहीं सुनी। किसानों पर संकट के काले बादल छाए हुए हैं। उसे दूर करने के लिए गांव-गांव जाकर समाधान के लिए लखनऊ से लेकर दिल्ली तक संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका किसी भी दल से कोई सरोकार नहीं है, जो किसान हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा का नारा दिया है। इस मौके पर मुन्नालाल शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, कुसुम देवी, राकेश काका, ठा.छत्रपाल ¨सह राना आदि उपस्थित थे।