सरकारी स्टाल भी
हाथरस : किसना महोत्सव में कई सरकारी विभागों ने भी अपने स्टाल लगाए हैं। इनमें लोक हित में चलाई जा रही
हाथरस : किसना महोत्सव में कई सरकारी विभागों ने भी अपने स्टाल लगाए हैं। इनमें लोक हित में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। जिलाधिकारी शमीम अहमद खान ने इन स्टालों को भी देखा।
डीआरबी इंटर कालेज के मैदान में उद्यान विभाग, जल निगम, स्वास्थ्य, लघु ¨सचाई विभाग, जिला पंचायत राज, एआरटीओ व विद्युत विभाग ने स्टाल लगाए हैं।
जल निगम निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार शर्मा के निर्देशन में जेई शेर ¨सह की देखरेख में जल टे¨स्टग स्टाल लगा है। डीएम ने किसानों के हैंडपंप के पानी के परीक्षण करने का निर्देश दिया।
जिला उद्यान अधिकारी एसके गुप्ता के निर्देशन में लगे स्टाल में किसानों की आलू, अमरूद व बेल आदि उत्पादन की जानकारी दी जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग के स्टाल में लोगों को कुष्ठ रोग व क्षय रोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पंचायती राज के स्टाल में स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक किया जा रहा है और शौचालय बनाने पर जोर दिया जा रहा है। लघु ¨सचाई विभाग द्वारा नि:शुल्क बो¨रग योजना की जानकारी दी जा रही है।