196 लोगों ने ग्रहण की कंाग्रेस की सदस्यता
हाथरस : शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सदस्यता अभियान शिविर लाला का नगला, बालापट्टी व नवीपुर मे
हाथरस : शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सदस्यता अभियान शिविर लाला का नगला, बालापट्टी व नवीपुर में लगाया गया। इसमें 196 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
लाला का नगला में वार्ड अध्यक्ष मोहम्मद चांद कुरैशी व मोहम्मद शाकिर कुरैशी नेतृत्व में शिविर लगाया, जिसमें 110 लोगों को सदस्य बनाया गया। बालापट्टी पर महामंत्री साहब ¨सह वर्मा व सचिव चंद्रप्रकाश पुलंद के नेतृत्व में शिविर लगाया गया। इसमें 86 लोगों को सदस्य बनाया। नवीपुर में जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में शिविर लगाया गया। यहां कांग्रेसियों ने घर-घर जाकर शहराध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने लोगों से संपर्क कर सदस्य बनाया। खौंड़ा हजारी में भी राजेंद्र उपाध्याय ने घर-घर जाकर लोगों को सदस्य बनाया व पार्टी से जोड़ा। शहराध्यक्ष ने कहा कि हर वार्ड में नए लोग पार्टी के सदस्य बन रहे हैं। इस मौके पर सत्यप्रकाश शर्मा, अमृत ¨सह पौनिया, वीरेंद्र पाठक, शील प्रकाश माहेश्वरी, संजय बाल्मीक, कपिल नरुला, मोहम्मद बसीम, इमरान, अशफाक, शहीद, युनूस, सलमान, जमील खां मौजूद थे।