विकास के 97 ¨बदुओं के प्रपत्र ऑनलाइन
संवाद सहयोगी, हाथरस : मुख्यमंत्री के विकास एजेंडे से जुड़े ¨बदुओं की जांच अब ऑनलाइन प्रपत्रों में
संवाद सहयोगी, हाथरस : मुख्यमंत्री के विकास एजेंडे से जुड़े ¨बदुओं की जांच अब ऑनलाइन प्रपत्रों में ही भरी जाएगी। इसके लिए विभागीय अफसर अपनी लॉगइन आइडी से यह सूचना अद्यतन करेंगे।
विकास एजेंडा वर्ष 2014-15 के सभी प्रपत्र ऑनलाइन कर दिए गए हैं। इससे शासन को किसी भी जिले के विकास की सूचना की मॉनीट¨रग में दिक्कत नहीं होगी। समीक्षा में भी यह प्रपत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सभी 97 ¨वदुओं की सूचना के प्रपत्र ऑनलाइन कर दिए गए हैं। इसके लिए विभागीय अफसरों को लॉगइन आइडी दी गई है। इसे अधिकारी सर्च करने के बाद फिर इसमें अपना पासवर्ड दे सकेंगे। यह 13 डिजिट तक होगा। इसके बाद अपनी सूचनाओं को अपडेट करने के लिए उन्हें अपने प्रपत्र को फीड करने के बाद लॉक करना होगा। यह शासन स्तर पर चेक किया जाएगा, जिससे विकास की पूरी रिपोर्ट शासन कभी भी देख सकेगा। अब इसके लिए अलग से बुक बनाने की जरूरत नहीं होगी।
जांच आख्या भरने में अफसर पीछे
हाथरस : योजनाओं की समीक्षा के लिए तैनात किए गए नोडल अधिकारियों की ऑनलाइन समीक्षा नहीं भरी जा रही है, जिसे शासन ने गंभीरता से लिया है। इसके लिए डीएम से इसकी नियमित मॉनीट¨रग के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश शासन अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए अफसरों को लगा रखा है। इसके लिए प्रमुख सचिव से लेकर निचले स्तर तक के नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। इन्हें अपनी समीक्षा को नियमित रूप से ऑनलाइन करना है, लेकिन शासन ने समीक्षा में पाया है कि तमाम अफसर अपनी समीक्षा को अपडेट करने में काफी पीछे हैं। इसे शासन ने गंभीरता से लेते हुए सभी नोडल अफसरों से स्पष्ट कहा है कि वह योजनाओं के परीक्षण के बाद अपनी सूचनाओं को अपडेट करें। इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई सहन नहीं की जाएगी। इसकी मॉनीट¨रग के लिए डीएम से समीक्षा रिपोर्ट पर ध्यान देने को कहा है।