स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र का दिल्ली में सम्मान
हाथरस : नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा के पिता चौध
हाथरस : नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा के पिता चौधरी रणवीर की स्मृति समारोह में हाथरस के तोताराम शर्मा (स्वतंत्रता सेनानी) के पुत्र मनोज कुमार शर्मा का सम्मान किया गया।
इस समारोह में अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी संगठन के उत्तराधिकारियों का सम्मान किया गया, जिसमें पूरे भारत से हर राज्य व जिले के पदाधिकारी पहुंचे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन ¨सह ने की। तमाम उत्तराधिकारियों का सम्मान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा ने किया, जिसमें हाथरस के मनोज कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार, मोतीलाल वोरा, राहुल गांधी, राज बब्बर आदि मौजूद थे।