गौरवशाली अतीत पर गद्गद पुलिस
संवाद सहयोगी, हाथरस : पुलिस महकमे ने रविवार को अपने गौरवशाली इतिहास को याद किया। पुलिस झंडा दिवस
संवाद सहयोगी, हाथरस : पुलिस महकमे ने रविवार को अपने गौरवशाली इतिहास को याद किया। पुलिस झंडा दिवस के मौके पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइंस में पुलिस ध्वज फहराया तथा इस दिवस के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। सभी क्षेत्राधिकारी कार्यालयों व थानों में पुलिस ध्वज फहराया गया।
पुलिस लाइंस में क्वार्टर गार्ड पर सुबह 9 बजे ध्वज फहराया गया। ध्वज फहराते हुए एसपी दीपिका तिवारी ने सलामी दी। इस मौके पर उन्होंने पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि 23 नवंबर उत्तर प्रदेश पुलिस संगठन के लिए ऐतिहासिक दिन है। वर्ष 1952 में इस दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस कलर (पुलिस ध्वज) भेंट किया था। एसपी ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि उत्तर प्रदेश पुलिस पूरे भारत का प्रथम राज्य पुलिस बल है, जिसे पुलिस ध्वज प्रदान किया गया। यह ध्वज पुलिस के चरित्र का प्रमाण है, जो पुलिस के लिए प्रेरणादायी है। पुलिस कार्यालय पर एएसपी अजय प्रताप ¨सह ने ध्वज फहराया। इसी तरह सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालय व थाना/कोतवालियों में ध्वज फहराया। पुलिस कर्मियों ने वर्दी की बांई जेब के ऊपर ध्वज का प्रतीक चिह्न लगाया। सभी आगंतुकों को भी यह चिह्न लगाया गया। पुलिस कर्मियों ने इस मौके पर एक दूसरे को झंडा दिवस की शुभकामनाएं दी।
सादाबाद : कोतवाली प्रांगण में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में पुलिस का झण्डा फहराकर सलामी दी गई। तथा उसके उपरांत प्रभारी निरीक्षक ने समस्त पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाने के साथ ही पुलिस के क्रियाशील रहने की बात बताई।