रुदायल में भीषण आग लगने से दो भैंस मरीं
संवाद सहयोगी, हाथरस : शुक्रवार की देर रात को गांव रुदायल में भीषण अग्निकांड में दो भैंस जलकर मर गईं।
संवाद सहयोगी, हाथरस : शुक्रवार की देर रात को गांव रुदायल में भीषण अग्निकांड में दो भैंस जलकर मर गईं। वहीं बुर्जी बिटोरे जलकर नष्ट हो गए। सूचना पर एकत्रित हुए लोगों ने अथक प्रयासों से आग पर काबू पाया।
गांव रुदायल के रहने वाले महाराज ¨सह पुत्र नथाराम तथा इनके भाई जयपाल की बुर्जी बिटोरे में आग लग गई। आग ने हवा के साथ ही उग्र रूप धारण कर लिया। साथ ही निकट के रहने वाले संजय पुत्र सूरजपाल की बुर्जी को भी आगोश में ले लिया। इस आग के कारण दो भैंस जलकर मर गईं। एक गाय व एक बछड़ा झुलस
कर घायल हो गया। इस बात की जानकारी उस समय हुई जब नीतू ने धुआं का आभास होते ही शोर मचाया। आधी रात को मचे शोर को सुनकर लोगों की भीड़ दौड़ पड़ी। ऐसे में अफरा-तफरी मची रही।
आधी रात में एकत्रित हुए ग्रामीणों ने सबमर्सिबल पंप आदि चलाकर आग पर काबू पाया। आग से हजारों रुपये का भूसा और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। घायल मवेशियों का उपचार चल रहा है।
झोंपड़ी में आग लगी
सासनी : गांव मुकंद खेड़ा में एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसमें गृहस्वामी का हजारों का सामान व पशु जल गये। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
गांव मुकंदखेड़ा निवासी मीना शौच को गई थी। तभी उसके मकान के बाहर पड़े छप्पर में आग लग गई। जिसमें बंधी उसकी आठ बकरी, तीन भैंस व कई लवारे जल गए। हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर मिट्टी पानी डालकर काबू पाया, मगर इस बीच उसका हजारों रुपये का नुकसान हो गया।