मनरेगा कर्मियों का धरना जारी
संवाद सहयोगी, हाथरस : आठ माह से मानदेय न मिलने से परेशान मनरेगा कर्मचारियों का धरना विकास भवन में
संवाद सहयोगी, हाथरस : आठ माह से मानदेय न मिलने से परेशान मनरेगा कर्मचारियों का धरना विकास भवन में कई दिनों से चल रहा है। कर्मचारियों की मांग है कि काम के बदले दाम दिया जाए। शनिवार को सादाबाद के विधायक देवेंद्र अग्रवाल धरना स्थल पहुंचे और मुख्यमंत्री के सामने उनकी समस्या रखने का भरोसा दिलाया।
मनरेगा कर्मियों ने 10 नवंबर से काम बंद हड़ताल की थी, सात दिन में मांगें पूरी न होने विकास भवन पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। कई कर्मचारी संगठनों ने इनके आंदोलन को समर्थन की घोषणा की है।
शनिवार को सपा विधायक ने धरनास्थल पर जाकर उनकी समस्याएं सुनीं और कहा कि उनकी मांगें मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगें। कर्मचारियों ने कहा है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जातीं, वे काम पर नहीं लौटेंगे। धरना देने वालों में अनिल पौरुष, धीरज दीक्षित, अमील अहमद, शिवेंद्र सक्सैना, जितेंद्र दीक्षित, हेमंत शर्मा, नरेंद्र उपाध्याय, गीता देवी, शिवकुमार, अमित, भगवान दास, घनश्याम ¨सह, राजेंद्र शर्मा विनय ¨सह, अमित शर्मा, विजय ¨सह हैं।