प्राचीन धरोहरों को जीवित रखने पर जोर
हाथरस : हाथरस में भी आगरा और दिल्ली की तरह धरोहर है। जैसे हाथरस का किला, घंटाघर, दाऊजी महाराज का मंद
By Edited By: Published: Sun, 23 Nov 2014 12:10 AM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 12:10 AM (IST)
हाथरस : हाथरस में भी आगरा और दिल्ली की तरह धरोहर है। जैसे हाथरस का किला, घंटाघर, दाऊजी महाराज का मंदिर, यह सब हमारे हाथरस को विरासत में मिला है। इन धरोहरों को जीवित रखा जाए।
यह निर्णय बसपा नेता मनोज सोनी के आवास पर गोष्ठी में लिया गया। बसपा नेता ने कहा कि हर एक व्यक्ति को कुछ न कुछ योगदान देना चाहिए। हमें ज्यादा नहीं तो श्रमदान का योगदान जरुर करना चाहिए। धरोहर को बचाने के लिए पर्यावरण का भी बहुत ध्यान रखा जाए ताकि धरोहर को जीवित रख सकें। गोष्ठी में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें