मडनई गांव में लाखों का माल ले गए चोर
संवाद सहयोगी, हाथरस : शुक्रवार की रात चोरों ने गांव मडनई में एक मकान से लाखों के जेवरात और नगदी साफ
संवाद सहयोगी, हाथरस : शुक्रवार की रात चोरों ने गांव मडनई में एक मकान से लाखों के जेवरात और नगदी साफ कर दी। आश्चर्य की बात है कि घर के सभी कमरों में एक-दो लोग सो रहे थे मगर किसी को चोरों की आहट तक नहीं लगी। घर वाले सुबह जागे तभी चोरी का पता चला।
गांव मडनई निवासी लीला ¨सह दूध का कारोबार करते हैं। जनवरी में उनकी बेटी की शादी तय है। आज कल वह शादी का सामान खरीद कर रख रहे थे।
चोर पहले छत पर पहुंचे और खिड़की का शीशा निकाल कर घर में घुस गए। कमरों में रखी अलमारियों बक्सों को खंगाल डाला। इस दौरान घर के लोग सोते ही रहे। चोर अपने साथ एक छोटा बक्सा भी ले गए जिसमें सभी जेवरात रखे हुए थे। यह बक्सा बाद में एक खेत में खाली पड़ा मिला उसके साथ जेवर के कई खाली डिब्बे भी पड़े मिले।
लीला ¨सह के मुताबिक चोर करीब तीन लाख साठ हजार रुपये नगद, सोने की चार चूडि़यां, सोने का कॉलर, तीन जंजीर, चार जोड़ी कुंडल, तीन जोडी झाले, सात अंगूठियां ले गए। इसके अलावा दो करधनी, दो जोड़ी पायल व दो जोडी तोड़िया भी ले गए। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया है। कोतवाली में तहरीर दी गयी है।