दुग्धाभिषेक के साथ पूजा अर्चना
हाथरस : शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर गिरिराज महाराज की पूजा अर्चना की गई। वहीं दुग्धाभिषेक किया गय
हाथरस : शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर गिरिराज महाराज की पूजा अर्चना की गई। वहीं दुग्धाभिषेक किया गया।
गली रामजी स्थित श्री गिरिराज महाराज मंदिर पर शुक्रवार को गोवर्धन महोत्सव धूमधाम से मनाया। गिरिराज महाराज का 56 वां वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सुबह गिरिराज महाराज का दुग्धाभिषेक किया गया जिसमें विभिन्न भक्तों ने भाग लिया और शाम को भव्य फूलबंगला के श्रृंगार सजाये गये तथा अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया।
देर रात्रि तक अलौकिक दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। समूचा मंदिर परिसर में गिरिराज महाराज के जयघोषों से गूंज उठा। इस मौके पुजारी कैलाश नाथ मिश्र, मनीष मिश्र, गिर्राज किशोर, मुकेश श्रोती, उमेश उपाध्याय, धवन वशिष्ठ, प्रवीन खंडेलवाल, पवन वशिष्ठ, कौशल, छोटू, कमल, मोहित, सोनू जादौन, बिट्टू, ऋषि, प्रवीन अग्रवाल, संकल्प आदि मौजूद थे। दूसरी ओर रामलीला मैदान स्थित मंदिर श्री भकाभेड़ा पर भी विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने जहां जयकारे लगाए। भजनों के कारण वातावरण भक्तिमय बना हुआ था।