प्रेमी के साथ घूमने पर बखेड़ा
संवाद सहयोगी, हाथरस : प्रेमी के साथ मंगलायतन घूमना एक महिला को भारी पड़ गया। पति ने मार्ग में उसकी वी
संवाद सहयोगी, हाथरस : प्रेमी के साथ मंगलायतन घूमना एक महिला को भारी पड़ गया। पति ने मार्ग में उसकी वीडियो रिकार्डिग कराकर पुलिस के सामने रख दिया। प्रेमी युगल के पकडे़ जाने पर खूब बखेड़ा हुआ।
हाथरस के खंदारीगढ़ी के एक युवक की शादी लगभग सोलह वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसकी बीवी की आंखें अपने पड़ोसी से चार हो गईं। इसकी जानकारी पति को भी हो गई। उसने पत्नी को कई बार समझाया मगर वह नहीं मानी। वह प्रेमी से अक्सर मिलती रही। शुक्रवार की सुबह जब वह अपने प्रेमी के साथ निकली तो पति ने अपने एक सहयोगी के साथ रास्ते तथा रेस्टोरेंट आदि जगहों पर अपनी पत्नी की उसके प्रेमी के साथ वीडियो ग्राफी करा दी और सासनी कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने मंगलायतन से लौटते वक्त उसकी पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ लिया। थोड़ी ही देर में प्रेमी के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए, यहां जमकर बखेड़ा हुआ। वहां न तो पति महिला को साथ ले जाने के लिए राजी हो रहा था और न ही उसका प्रेमी। प्रेमी की पत्नी भी मौके पर पहुंच गई। बहुत देर बाद जब एसओ एके सिंह ने समझाया तो प्रेमी महिला को साथ लेकर वहां से चला गया। इसके बाद अन्य लोग भी चले गए।