पांच नए कृषि विवि खोलेंगे : बालियान
जागरण संवाददाता, हाथरस : केन्द्रीय कृषि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री संजीव कुमार बालियान ने स्वीकार किया कि देश में कृषि विश्वविद्यालयों की कमी है। बताया कि जल्द ही पांच और कृषि विश्वविद्यालय खोलने की योजना है। दिल्ली में 25 सितंबर को अलीपुर मंडी का उद्घाटन किया जाएगा, ताकि किसान अपनी फसल, खाद्य सामग्री बेंच सकें। उन्होंने यह भी कहा कि शीघ्र ही बैरियर प्रणाली समाप्त की जाएगी।
बालियान इतवार को भाजपा के जिला महामंत्री गौरव आर्य के गौशाला रोड स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों की हर समस्या के निदान के लिए वचनवद्ध है। किसानों की फसल की उत्पादकता को बढ़ाकर निर्यात ज्यादा से ज्यादा किया जाएगा। आयात केवल दाल और पाम आयल का ही करेंगे। भविष्य में इसका भी कम से कम आयात हो, इसका प्रयास होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही पांच नए कृषि विश्व विद्यालय खोला जाना प्रस्तावित है।
एक सवाल के जवाब में बालियान ने कहा कि जल्द ही देश में बैरियर प्रणाली को खत्म किया जाएगा ताकि देश में कहीं भी जाकर किसान अपनी फसल को सीधे बचे सकें। इससे किसानों को उनकी मेहनत की सही लागत मिल सकेगी और देश का किसान खुशहाल होगा।
इससे पूर्व बालियान का हाथरस आगमन पर जोशीला स्वागत किया गया। बुद्धसेन आर्य ने उन्हें सत्यार्थ प्रकाश भेंट की। स्वागत करने वालों में जितेन्द्र भदौतिया, अंशुल शर्मा, ब्रजक्षेत्र के महामंत्री भानुप्रताप सिंह, रामकुमार वर्मा, मनोज आर्य, अनुपम अग्रवाल, आदर्श माहेश्वरी, संजय सक्सेना, भगवती प्रसाद कुशवाहा, लवकुश शर्मा, निहाल सिंह,कप्तान सिंह, सुमित शर्मा, चन्द्रवीर सिंह चौधरी, राकेश गुप्ता, सुभाष गर्ग, विनोद माहेश्वरी, रूपराम शर्मा, चिंरजीलाल वर्मा, नरेन्द्र आर्य, ललितेश उपाध्याय, उद्धव शर्मा, गोलू शर्मा, सोनू पंडित, अमित वर्मा, नरेन्द्र बंसल, अनिल कूलवाल, अुर्जन गुप्ता, विशाल वाष्र्णेय, राजकुमार वाष्र्णेय, कन्हैया लाल, डालचन्द्र अग्रवाल, राजा पंडित, रामचन्द्र शर्मा, अनिल अग्रवाल, गोवर्धन, शिखर सिंघल, सुनील पाठक आदि शामिल थे।