Move to Jagran APP

अजित सिंह आज हाथरस आएंगे

By Edited By: Published: Mon, 22 Sep 2014 02:22 AM (IST)Updated: Mon, 22 Sep 2014 02:22 AM (IST)
अजित सिंह आज  हाथरस आएंगे

हाथरस : राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह सोमवार को हाथरस आएंगे। वह मुरादनगर में घायल हुए कार्यकर्ताओं को हाल-चाल लेंगे। उनके स्वागत की तैयारी कर रहे कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

loksabha election banner

पूर्व विधायक व पश्चिमी उप्र के प्रभारी डा. अनिल चौधरी ने प्रेस को बताया कि अजित सिंह सुबह दस बजे दिल्ली से चलेंगे और यमुना एक्सप्रेस होते हुए दोपहर 12.30 बजे सोनाई स्थित सोहनलाल वाल्मीकि के घर जाएंगे। दोपहर एक बजे मुरसान में नगर पंचायत अध्यक्ष देशराज सिंह के घर, दो बजे लेबर कालोनी स्थित यादवेन्द्र सिंह बघेल के घर जाएंगे। तीन बजे सादाबाद स्थित प्रदीप चौधरी गुड्डू के आवास पर पहुंचेंगे, चार बजे खंदौली स्थित शांति हास्पिटल में नेपाल सिंह राना से मिलेंगे। शाम साढ़े चार बजे दिल्ली लौट जाएंगे।

-----------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.