विकास की पहली कड़ी प्रधान
हाथरस : दाऊजी मेला रिसीवर कैंप में बुधवार को ग्राम प्रधानों का सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने कहा कि विकास की सबसे पहली कड़ी प्रधान है। सरकार ने प्रधानों को काफी अधिकार दे रखे है। प्रधानों को चाहिए कि गरीबों और बेसहारा लोगों के हित में कार्य करें। सरकारी योजनाओ का लाभ पात्र लोगों को दिलाएं। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानों को अधिकारी व कर्मचारी से कोई परेशानी होती है, तो उस समस्या का समाधान कराया जाएगा। उनका उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
इससे पहले प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रवेंद्र सिंह राघव ने अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया। मंच पर महेंद्र सिंह सोलंकी, वीरेंद्र सिंह कुशवाह, ठा. राजेश सिंह गुड्डू, मदन फौजी, राजकुमार शर्मा, प्रशांत शर्मा, देशराज सिंह, लक्ष्मी देवी थे।
इस सम्मेलन में बृज मोहन, बच्चू सिंह, मोहन सिंह, सुधीर सिंह, सुरेंद्र प्रताप, सबीर सिंह, श्यामवीर सिंह, बनी सिंह बघेल, राम गिरीश यादव, विनोद, सुनील शाह, नरेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, हेम सिंह ठैनुआ, संजय पालीवाल, जीतू ठैनुआ, योगेश यादव, महेश सेंगर, नेत्रपाल सिंह सेंगर, अशोक सिंह, हरवीर सिंह तौमर, केसी ठाकुर, संतोष चौधरी थे। संचालन विजय प्रेमी ने किया।