मकान की छत भरभराकर गिरी
By Edited By: Published: Sat, 02 Aug 2014 12:49 AM (IST)Updated: Sat, 02 Aug 2014 12:49 AM (IST)
हाथरस : गुरुवार की रात बिसावर कस्बे के मोहल्ला बीचवाला थोक में एक मकान की छत गिर पड़ी। गनीमत रही कि उस समय छत के नीचे कोई नहीं था।
बीचवाला थोक निवासी सुनील चौधरी पुत्र शंकर सिंह का परिवार इसी मकान में रहता है। मकान के तीनों साइड कमरे हैं बीच में बरामदा बना हुआ था। परिवार के लोग कमरों में सोये हुये थे। बरामदे की छत भरभराकर गिर पड़ी। परिवार के लोग हड़बड़ाकर उठे तो छत गिरी हुई थी और मलबा फर्श पर पड़ा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें