Move to Jagran APP

फेसबुक पर फैला वीडियो लिंक वायरस

By Edited By: Published: Tue, 29 Jul 2014 12:41 AM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2014 12:41 AM (IST)
फेसबुक पर फैला वीडियो लिंक वायरस

हाथरस : इंटरनेट पर सर्च इंजन को अपनी चपेट में लेने के बाद अब साइबर अपराधियों ने सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक को भी निशाना बनाया है। कुछ दिनों से वीडियो लिंक के रूप में एक वायरस तेजी से फेसबुक पर फैल रहा है।

loksabha election banner

यूजर्स ने बताया कि इनबाक्स में इस लिंक के साथ अपना फोटो देखते ही वह सहम गए। फेसबुक एडमिन के पास रोजाना सैकड़ों शिकायतें पहुंच रही हैं।

फेसबुक यूजर्स के इनबाक्स में उनके मित्रों की आइडी से एक वीडियो लिंक उनकी ही फोटो के साथ पहुंच रहा है। लिंक के ऊपर लिखे मित्र के मैसेज से लगता है कि जैसे आपने यह वीडियो लिंक स्वयं या किसी ने आपकी आइडी हैक करके शेयर किया हो। यूजर डर जाते हैं कि कहीं उसकी आइडी से कोई आपत्तिजनक वीडियो तो किसी ने शेयर नहीं कर दिया। यूजर कौतुहलवश उस लिंक पर क्लिक कर देता हैं, यही गलती होती है। लिंक को क्लिक करते ही वायरस उसकी आइडी से जुड़ जाता है। उसी तरह के वीडियो लिंक वाले मैसेज सभी मित्रों के इनबाक्स में कई-कई बार शेयर होने लगते हैं। वीडियो लिंक के साथ उस मित्र का फोटा भी होता है जिसके इनबाक्स में लिंक शेयर हुआ है।

काफी यूजर परेशान हैं क्योंकि उसके इनबाक्स में मित्रों की तरफ से प्रतिक्रियाएं आने लगती हैं और वह बताते-बाते परेशान हो जाता है कि यह मैसेज उसने नहीं भेजा। वायरस की आशंका होने पर यूजर अपने मित्रों को सचेत भी कर रहे हैं कि लिंक को ओपन न करें।

वायरस आने के बाद उसकी आइडी से वीडियो लिंक के रूप में वायरस दूसरे मित्रों के इनबाक्स में खुद ब खुद पहुंचना शुरू हो जाता है। फेसबुक एडमिन के पास रोजाना सैकड़ों शिकायतें पहुंच रही हैं।

महिला यूजर्स बने शिकार

वीडियो लिंक के रूप में वायरस की शिकार सर्वाधिक महिलाएं बन रही हैं क्योंकि वह लिंक मिलने पर जल्दी ही उसे खोलकर देखने की गलती कर बैठती हैं। वजह यह है कि वीडियो लिंक व मैसेज कई-कई बार पोस्ट होता है।

गायब हो जाता है लिंक

फेसबुक यूजर्स का कहना है कि यह वायरस थोड़े समय तक ही आपके इनबाक्स में रहता है। कुछ समय बाद गायब हो जाता है। इसकी वजह फेसबुक एडमिन के प्रयास हैं या कुछ और बात है, अभी स्पष्ट नहीं हैं।

चार दिन पहले आया वायरस

फेसबुक एक्सपर्ट प्रवीण वाष्र्णेय ने बताया कि यह वायरस सबसे पहले 24 जुलाई को सामने आया। फिर तेजी से फैलने लगा। उन्होंने फेसबुक यूजर्स को सलाह दी है कि बिना मित्र की तस्दीक के कोई भी वीडियो लिंक ओपन न करें। अन्य साइटों से वीडियो लिंक डाउनलोड करने से बचें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.