प्रधान पति का शव तालाब में मिला
हरदोई, एक प्रतिनिधि : थाना पचदेवरा क्षेत्र में शनिवार सुबह गांव के किनारे स्थित तालाब में प्रधान के पति का शव पड़ा पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर काफी भीड़ हो गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना पचदेवरा के ग्राम लखनौर निवासी सीताराम (55) पुत्र लाखन का शव शनिवार सुबह गांव के दक्षिण स्थित तालाब में पड़ा पाया गया। परिजनों के अनुसार मृतक शुक्रवार रात लगभग 11 बजे अचानक घर से निकल गए थे। मृतक की पत्नी रूपवती वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं। बताया जाता है कि काफी समय से मृतक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। इसके चलते बरेली और जनपद आगरा से इलाज चल रहा था। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की 5 लड़कियां, 2 लड़के हैं। जिनमें 2 लड़कियों की शादी हो चुकी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर