गोली लगने से युवक की मौत
संवाद सहयोगी, बिलग्राम : बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में शादी के तीन दिन बाद घर में गोली लगने से युवक क
संवाद सहयोगी, बिलग्राम : बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में शादी के तीन दिन बाद घर में गोली लगने से युवक की मौत हो गई। 21 मई को उसकी शादी हुई थी और 22 को विदाई होकर घर आई। बुधवार की रात वह घर पर ही था और घर में ही गोली लगने से मौत हो गई। पिता ने अज्ञात व्यक्ति पर घर में घुसकर गोली मारकर हत्या का मामला दर्ज कराया है लेकिन घटना की परिस्थितियां मोड़ दे रही हैं। में
बिलग्राम कोतवाली के ग्राम अलमापुर मजरा बिरौरी निवासी शैलेंद्र ¨सह (22) पुत्र छोटे ¨सह का विवाह 21 मई को ग्राम ढेंढनी सरैयां थाना माधौगंज में हुआ था। अगले दिन बरात नवविवाहिता जूली (20) को लेकर वापस आई। सभी कुछ शांति और हर्षपूर्वक निपट गया था। बुधवार की रात सब घर पर ही थे और उसी दौरान शैलेंद्र को गोली लग गई। परिवारी जन उसे पहले बिलग्राम अस्पताल लेकर गए और वहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। शैलेंद्र के पेट में गोली लगी थी और रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शादी के तीन दिन बाद ही युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। हालांकि पुलिस इसे कुछ और बता रही है लेकिन मृतक के पिता ने किसी अज्ञात व्यक्ति पर घर में घुसकर हत्या का आरोप लगाए हुए मामला दर्ज कराया है। अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बताया कि पूरे मामले की गहराई से जांच हो रही है और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।
अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज : पिता छोटे ¨सह की तहरीर पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छोटे ¨सह ने पुलिस को तहरीर दी है कि बुधवार शाम लगभग साढ़े आठ बजे एक अज्ञात युवक आया और उसने शैलेंद्र के बारे मे पूछा। मेरे द्वारा यह बताने पर कि घर में है तो वह अंदर चला गया। कुछ देर बाद मकान के अंदर गोली चलने की आवाज आई। सभी मौके पर गए तो शैलेंद्र गोली लगने से तड़प रहा था, जबकि अज्ञात युवक मौके से गायब था। गोली शैलेंद्र के पेट में लगी थी। घायल शैलेंद्र को सीएचसी बिलग्राम लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। वरिष्ठ उप निरीक्षक एमपी ¨सह ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
लोगों के जहन में उठ रहे कई सवाल : कारण जो भी हो यह तो पुलिस की जांच में सामने आएगा लेकिन पिता की तहरीर ही कई तरह के सवालिया निशान छोड़ रही है। जैसे अज्ञात युवक का आना और घर के अंदर बिना रोक टोक के चला जाना और फिर फायर के बाद गायब हो जाना आदि कई सवाल हैं जो लोगों के जहन में उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार गोली लगने की सूचना पुलिस को भी नहीं दी गई थी। पुलिस को जानकारी अस्पताल से मेमो जाने के बाद हुई।
तीन दिन की दुल्हन बनी जूली
शैलेंद्र की मौत कैसे हुई उसे किसने गोली मारी या कुछ और हुआ ये तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा। लेकिन हादसे के बाद जूली बदहवास सी हो गई है। उसकी शादी का जोड़ा भी अभी नहीं उतरा था। तीन दिन की दुल्हन बनी जूली तो गुरुवार को पति की सलामती के लिए व्रत रखने वाली थी उसे क्या पता था कि उसकी किस्मत में क्या लिखा है।